फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दोनों हाथों से फायरिंग करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग करता दिख रहा है। आरोपी ने असलहे से फायरिंग करते हुए फेसबुक प्रोफाइल पर भी वीडियो डाला है। पुलिस से इसकी शिकायत आदित्य सिंह के ट्विटर अकाउंट से की गई है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक अहरौला थाना क्षेत्र का निवासी है। वीडियो में वह दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग कर रहा है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद अहरौला थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसका और कब का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें