फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार भी पूरी तरह से नियंत्रित, मलेरिया का नहीं कोई केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा प्रदेश भले ही डेंगू के डंक से सहमा हुआ है लेकिन अपने जिले में यह पूरी तरह से नियंत्रित है। जिले में अब तक पांच डेंगू के केस सामने आए है, जिसमें चार बाहर से इसे लेकर पहुंचे है। वर्तमान में सभी पांचो डेंगू के मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है। इतना ही नहीं वायरल बुखार भी अब लगभग नियंत्रित हो चुका है। वहीं मलेरिया का कोई केस ही जिले में नहीं मिला है। यह अलग बात है कि प्राइवेट अस्पतालों में अभी बुखार पीड़ित पहुंच रहे है, लेकिन यहां भी इनकी संख्या कम हो गई है। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चेतावनी अगस्त-सितंबर माह में थी लेकिन कोरोना की तीसरी लहर फिलहाल नहीं आयी है। पूरा प्रदेश डेंगू की चपेट में आया, अपने जिले में भी तेजी से बुखार के मरीज बढ़े, डेंगू ाो लेकर भी हड़कंप मचा लेकिन एक पखवारे में ही जिले में डेंगू, बुखार व मलेरिया के रोगी कम होने लगे। बीते एक पखवारे में जिले में कोई भी नया डेंगू का मरीज सामने नहीं आया है। अब तक जिले में मात्र पांच डेंगू के मरीज मिले है। जिसमें चार बाहर से डेंगू लेकर जिले में आए थे। पांचो वर्तमान में पूरी तरह से स्वस्थ्य है। सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया मरीजों में भी अब काफी कमी आ गई है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया व बुखार के मरीजों के इलाज व जांच की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें