फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी के साथ दरिंदगी, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शुक्रवार की देर शाम सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत थाने पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

किशोरी शुक्रवार की शाम घर से दूध लेकर एक किमी दूर स्थित पड़ोस गांव के रहने वाले व्यक्ति के यहां पहुंचाने गई थी। वापस लौटते वक्त बसही गांव के सीवान में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और सरपत के झुंड में लेकर चले गए। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। रात लगभग नौ बजे पिता जब बाजार से घर आए पहुंचे तो आप बीती सुनाई। इसके बाद पिता ने यूपी 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस घर पहुंची और पीड़िता के साथ ही परिजनों को लेकर थाने चली आयी। जहां पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शनिवार की सुबह पीड़ित को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें