फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का ग्रामीणों ने रोका कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कटवा गांव में सोमवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नाराज ग्रामीणों ने निर्माणाधीन अतरौलिया-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर काम रोकवा दिया। मौके पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व एसडीएम बूढ़नुपुर के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। करीब चार घंटे तक काम बाधित रहा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। इसमें आने वाले कटवा गदनपुर, रामपुर,कुकरीपुर,जगदीशपुर, सुखदेव पट्टी, आमेपुर, अचलीपुर, सोमापुर गांव का संपर्क मार्ग तोड़ दियाा गया है। लोगों के आवागमन के लिए कोई अन्य मार्ग भी नही है। ग्रामीणों ने जब कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से रास्ते की बात की तो वह गैरजिम्मेदाराना बात करने लगे। ऐसे में ग्रामीणा आक्रोशित हो गए और उन्होंने कार्य को रोकवा दिया। सूचना पर एसडीएम नवीन प्रसाद, यूपीडा के एई सत्येंद्र कुमार, कार्यदायी संस्था डीबीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सुजीत राय, प्रोजेक्ट लाइजनर मैनेजर एसके सिंह, प्रोजेक्ट हेड हरिहर सिंह मौके पर पहुंचे। बांसगांव से इन गांवों तक सर्विस लेन बनाए जाने के एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण एक्सप्रेसवे से हटे। करीब चार घंटे तक काम रूका रहा। यूपीडा के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि जब तक नया संपर्क मार्ग नहीं बन जाता तब तक पुराने मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें