कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सरायभादी गांव के ग्रामीण। संवाद
आजमगढ़। मेंहनगर के सरायभादी गांव के राजभर बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान, प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाया कि रास्ते में पोखरे की खोदाई हो रही है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सरायभादी गांव की राजभर बस्ती का मुख्य रास्ता पोखरे के बंधे से होकर गुजरता है। आरोप है कि ग्राम प्रधान, प्रधान पति और पंचायत सहायक ने बिना जानकारी दिए इसका व्यावसायिक पट्टा करा दिया। ग्रामीणों ने डीएम, एसडीएम मेंहनगर और बीडीओ मेंहनगर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पोखरे का स्वरुप न बदलने की मांग की थी। बीते 10 जून को नायब तहसीलदार मेंहनगर और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नियम विरुद्ध तरीके से जेसीबी लगाकर पोखरे की खोदाई शुरू कर दिए। इस दौरान पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, हीरालाल, राजेंद्र यादव, विनोद यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद थे।
संवाद