गोमकोठी में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
अंबारी। फूलपुर तहसील में गुमकोठी ग्रामसभा के राजस्व गांव चकमकसूद जहां के ग्रामीणों को खाद्यान्न कम मिलने पर रविवार को पवई-माहुल मार्ग पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी रही। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन की दुकान करीब चार माह से निलंबित है। ग्रामसभा दोस्तपुर के कोटेदार के यहां अटैच है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार प्रति यूनिट एक किलो राशन कम दे रहा। अंत्योदय कार्ड धारकों को पांच किलो कम राशन दिया जा रहा। इसका विरोध जब ग्रामीणों ने किया तो कोटेदार ने तुम लोगों का राशन ही नहीं देंगे। राशन न मिलने की शिकायत एसडीएम फूलपुर से की। शिकायत निस्तारण के बजाय एसडीएम ने कहा कि तुम लोगों को कोई कोटेदार राशन देने को तैयार नहीं है। तुम लोग पहले अपनी व्यवस्था कर लो। इस मौके पर संतोष कुमार, जगदीश, विजय, संजय, मिठाई लाल, शशिकला, मनीषा, निशा आदि ग्रामीण रहे।