फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। कोटेदार के चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए सिपाह गांव के लोगों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि 25 अगस्त को ब्लाक से अधिकारी कोटेदार के चयन के लिए गांव पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान चयन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने उस दिन भी इसपर विरोध जताया था। मतदान से कराने की मांग की थी। गांव निवासी व वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामसभा में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे। कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर सुरेश चंद यादव, राकेश, अखिलेश, सत्येंद्र, मनीप्रसाद, त्रिवेदी, रामजीत, हीरामनी, सुनील मौर्य, सीमा, संगीता, अंशिका, राधिका, किस्मती, शांति, सुनीता, लालमति, मीना, नीलम, राजकुमारी, सीता, कबूतरी देवी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें