फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विशुनपुरा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के विकासखंड अहरौला के बिशनपुरा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान व तहसील के अधिकारियों के खिलाफ गांव में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजेंद्र पुत्र भुल्लर का आरोप है कि मेरी पुश्तैनी जमीन पर मेरे विपक्षी द्वारा तहसील प्रशासन और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से मेरे सरकारी आवास का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है और मेरे आवास की दीवाल गिराने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि कई बार हल्का लेखपाल द्वारा पैमाइश की गई। लेखपाल की रिपोर्ट हमारे पक्ष में लगी है लेकिन अधिकारी लेखपाल की रिपोर्ट को झूठी ठहरा रहे हैं। जबकि लेखपाल द्वारा स्पष्ट रिपोर्ट लगाया गया है कि इस जमीन में कहीं कोई चक मार्ग नहीं है लेकिन विपक्षी तहसील के अधिकारियों मिलकर के हमारा सरकारी आवास के निर्माण को रुकवा रहे है। हमें हमारा आवास बनाने नहीं दिया जा रहा है। तहसील के अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा मुझे बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा एसडीएम से लेकर के जिलाधिकारी तक की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षी दबंग किस्म का व्यक्ति है पैसे के प्रभाव के चलते वह हमारा जमीन हथियाना चाहता है। विपक्षी को दूसरी तरफ से आने जाने के लिए रास्ता है फिर भी जबरदस्ती वह मेरी जमीन में रास्ता लेना चाहता है। तहसील के अधिकारी ग्राम प्रधान और विपक्षी से मिले हुए हैं जबरदस्ती मेरी जमीन पर चकमार्ग निर्माण कराना चाहते है और मेरी दीवार गिराने की धमकी दे रहे हैं। अगर हमारी सुनवाई नहीं की गई तो हम ग्रामीण तहसील पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर जमीन में चक मार्ग नहीं है तो जबरदस्ती से उस पर चक मार्ग का निर्माण नहीं किया जा सकता। ग्राम प्रधान व कोई अधिकारी उस जमीन पर जबरदस्ती चक मार्ग का निर्माण करा रहा है तो जांच कर उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नीरज कुमार, दीपक कुमार, प्रभाकर कुमार, पिंटू, सचिन, सीता देवी, पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें