फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ मिनटों के सांकेतिक धरने के राजघाट हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी आदर्श मिश्रा की मंगलवार की रात गोली मार कर हत्या के बाद से गांव में तनाव है। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को गांव में लाए जाने से लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना होने तक ग्रामीणों ने दो-तीन बार प्रदर्शन और विरोध कर आरोपियों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू और पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह गांव पहुंचे। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने। शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े। लेकिन आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर पहुंच कर फिर से शव को रोड पर रखकर आरोपियों को फांसी दो की मांग शुरू कर दी। हालांकि लोगों को समझाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट के लिए रवाना हुए।
पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार की सुबह आठ बजे गांव पहुंचा। ग्रामीण और परिजन मांगों को माने जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं थे। ग्रामीणों की मांग थी कि आदर्श के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, परिवार को शस्त्र लाइसेंस, सुरक्षा, मुआवजा मिले। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर, सीओ सिटी के अलावा भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा, जयनाथ सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, डीएम ने उनकी मांगों केे सीएम के पास भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें