जर्जर सड़क को लेकर बुधवार को फत्तेपुर बनरहिया गांव के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए विरोध- प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले कुछ मीटर मार्ग को गड्ढा मुक्त किया गया था। घटिया निर्माण होने के कारण दो साल में पूरी सड़क पुनः गड्ढों में तब्दील हो गई है। यही मार्ग फत्तेपुर गांव स्थित परमहंस आश्रम पर भी जाता है, जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। फिर भी यह मार्ग खस्ताहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अहरौला विकास खंड के डाक बंगले से होते हुए फत्तेपुर अनुसूचित बस्ती तक लगभग दो किमी मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। पिच की गिट्टियां उखड़ कर किनारे इकट्ठा हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनोज सिंह, नितेश सिंह, रजनीश सिंह, मृत्युंजय सिंह, बबलू, राहुल आदि मौजूद थे।