फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। जल निकासी की व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार को बैरमपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के पास प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। इन दिनों पूर्वांचल एक्सप्रेस के निर्माण का कार्य चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के चलते जल निकासी के रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में गांव जल मग्न हो जाएगा। बैरमपुर, ओहनी गांव के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। एक कर्मचारी द्वारा जल निकासी करवाए जाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अभिषेक यादव, बाल किशुन यादव, भोला, सुरेश यादव, जयप्रकाश, श्रवण, हंसराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें