फूलपुर तहसील के आलमपुर गांव में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
अंबारी। फूलपुर तहसील के ग्राम पंचायत आलमपुर दलित बस्ती में जल निकासी एवं अवरुद्ध मार्ग को खोलने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने पानी में खडे़ होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे अंडरपास बनाते समय जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करने और मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बरसात के पानी से गांव घिर गया है। अंडरपास बनते समय आलमपुर दलित बस्ती निवासियों ने डीएम, एसडीएम, सीएम एवं सांसद संगीता आजाद तक से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की थी। रेलवे अधिकारियों के द्वारा जल निकासी और रास्ता देने का आश्वासन दिया था लेकिन वादा नहीं निभाया गया। बारिश के बाद पूरा आलमपुर दलित बस्ती पानी से घिर गई है। लोगों के घरों में पानी भी घुस गया है। शुक्रवार को सूर्यनाथ गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बाढ़ ग्रस्त गांव में जलनिकासी एवं रास्ता के निर्माण की मांग अविलंब किया है। इस मौके पर कामता, कर्मराज, संदीप, सूर्यनाथ, अश्वनी कुमार, कलावता, ऊषा, श्यामादेवी, रामाश्रय, संजय कुमार, प्रेम सागर, राहुल, कमला, राम स्वार्थ आदि शामिल रहे।