फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में तालाबंद होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशल गांव रोडवेज परिसर के सामने बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद होने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शौचालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जन सुविधा के लिए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से ताला खोल कर शौचालय चालू कराए जाने की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय करीब 2 वर्षो से बन कर तैयार है। इसके साफ-सफाई और रख रखाव के लिए शासन द्वारा आ रहे पैसे को भी निकाला जा रहा है, लेकिन शौचालय न खुलने से गांव के लोगों व बाजार वासियों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। गौतम, अच्छेलाल, राजमन बिन्द ने बताया कि कई बार इसे लेकर ग्राम प्रधान से शिकायत किया गया,लेकिन अभी तक शौचालय चालू नहीं हो सका है। इसके अलावा कई बार गांव के सचिव और बीडीओ से फोन से सूचना दिया गया,पर शौचालय नहीं चालू कराया गया। बीते 6 महीने से रख रखाव को पेमेंट भी हो रहा है। इसके बावजूद हमेशा ताला ही बंद रहता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शौचालय चालू करवाने की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में शोभनाथ विश्वकर्मा, शम्स आलम, राजनरायन, प्रदीप विश्वकर्मा, राशिद, शिव प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें