सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास से रविवार को दिन में ग्रामीणों ने एक पिकअप से लाद कर ले जाए जा रहे दो मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान पशु तस्करों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को दिन में ग्रामीण शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक पिकअप पर दो मवेशी लाद कर पशु तस्कर वध के लिए मऊ ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया और पशु तस्करों को पकड़ने के साथ ही मवेशियों को बरामद किया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद पिकअप, मवेशी के साथ ही तस्करों को पकड़ कर थाने ले गई। पकड़े गए पशु तस्करों में रामध्याल प्रसाद व श्यामू निवासी चक भदवा थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ बताये गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।