फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, दूसरा हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में घर में घुसकर सामान चोरी कर रहे एक युवक को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से चकमा देकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उक्त युवक से पूछताछ करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी अवधेश मौर्य मुख्य मार्ग पर मकान बनवा कर रहते हैं। रविवार की सुबह परिवार के लोग खेती बारी के कार्य मे जुटे हुए थे। अवधेश मौर्य के पिता ठेकेदार हैं। घर पर कबाड़ सहित अन्य सामान रखें हुए थे। रविवार को सुबह करीब 10 बजे सुनसान घर समझ कर दो चोर घर में घुस गए। घर में से अज्ञात व्यक्ति को सामान ले जाते समय परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों द्वारा पूछताछ के दौरान एक युवक भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक को बाजार वासियों ने धुनाई करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने चोर युवक को पुलिस के हवाले के दिया। पकड़ा गया युवक अपना नाम फैजान पुत्र गुड्डू निवासी फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ बताया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें