तहबरपुर। बसही बन्देदासपुर के हबेलिया गांव में घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगा भड़के ग्रामीणों ने पेंटिंग कार्य रोक दिया और फोन पर अवर अभियंता लोक निर्माण से सम्पर्क किया। उन्होंने देखकर ठीक कराने का अश्वासन दिया। पक्की सड़क से गांव को जोड़ने का कार्य महीनों पूर्व शुरू हुआ था। लाकडाउन के चलते रुक गया। अब शासन द्वारा दी गई ढील के बीच शुक्रवार को सुबह मजदूरों ने पेन्टिंग का प्रारम्भ किया।मानक के अनुरूप नहीँ था। गांव के रामप्रीत यादव, इन्दल, संतोष विश्वकर्मा,अनिल, हरीराम यादव, मनीष कुमार सहित दर्जनो लोगों ने आरोप लगाया कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीँ हो रहा है। दो दिन पहले बनी सड़क की पिच उखड़ जा रही है। यहां तक कि उपस्थित मेठ भरत यादव ने भी कुछ कमियों की बात स्वीकार किया। कहा कि अभी जेई से बात हुई है। अवर अभियन्ता रामकृपाल यादव ने घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए मेठ से कहा कि जो भी कार्य हो रहा है, वह सही हो। किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।