फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मलिने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। ब्लाक युधिष्ठीरपट्टी के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के कोटेदार पर निशुल्क राशन और पैसे वाला राशन हजम करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को पत्र भेजकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ने 25 दिन पहले अंगूठा लगवाया। राशन के लिए ग्रामीण कोटेदार के घर का चक्कर काट रहे हैं लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है। लॉकडाउन में भी ग्रामीणों को राशन नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कोटा जिसके नाम है उसकी शादी हो गई है। अब कोटा कोई और संचालित कर रहा है। मनमाने ढंग से कोटे का संचालन हो रहा है। शिकायत एसडीएम से लेकर मंडलायुक्त व डीएम से हुई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो भूख हड़ताल करेंगे। गांव के प्रधान हुबई राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभावती देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल युधिष्ठीरपट्टी पर पहुंच कर कोटेदार और तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विजय सिंह, अजय सिंह, जालिम, महेंद्र, राजेंद्र, अब्दुल वहीद, अंगद, रामआसरे प्रजापति, इंदु, भावना, बासमती, फूला, उषा, मीरा, सुभावती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें