माहुल नगर पंचायत के पुरामया पांडेय में ग्राम देवता का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ के साथ सत्य नारायण भगवान की पूजा विधि-विधान से की गई। महिलाओं ने मंगल गीत के साथ सोहर गाया। वहीं पुरूषों, महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों द्वारा बीच-बीच में लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर आयोजित भंडारे में गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक पंडित धरणीधर पांडेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम देवता का वार्षिकोत्सव क्षेत्र की मंगलकामना की। इस आयोजन से लोगों कल्याण होगा। पूजा के दौरान पंडित हरदेव पांडेय, केदारनाथ पाण्डेय, श्रीपति पांडेय, जयराज आदि ग्रामीण मौजूद रहे।