आजमगढ़। जिले मेें हर्ष फायरिंग के मामले बढ़ गए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी सिटी ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम में एक युवक हाथ ऊपर कर के पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहा है। वीडियो रानी की सराय थाना क्षेत्र के बांकीपुर गांव में आयोजित एक रिसेप्शन के दौरान बताया जा रहा है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसके पिस्टल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।