फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल , सीओ सीटी को सौंपी गई जांच

Sat, 18 Mar 2023 08:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया है। सीओ सीटी को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया है। सीओ सीटी को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद फायरिंग करने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कही है।

विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो एक तिलकोत्सव समारोह का है। जिसमें परिवार के लोग हर्ष फायरिंग कर रहे है। हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है। इसके बाद भी तिलकोत्सव के जश्न में हर्ष फायरिंग वो भी बच्चों के मौजूदगी में की जा रही है।

जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और वीडियो शासन तक भेजा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन



विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें