आजमगढ़। हरैया विकास खंड के एक पूर्व बीडीसी सदस्य का हर्ष फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रविवार को रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में हर्ष फायरिंग का मामला आया। जहां गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य शेषनाथ मौर्या का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने इसे तत्काल संज्ञान लिया और पूर्व बीडीसी सदस्य के ऊपर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद पूर्व बीडीसी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।