फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दंपत्ति को तमंचा सटाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दंपत्ति को तमंचा सटा कर जान से मारने की पीआरडी जवान ने दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी ने प्रकरण की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं पीड़ित दंपत्ति ने भी फूलपुर कोतवाली पर तहरीर दे दी है। फूलपुर कोतवाली के मौना गांव निवासी गुलाब चंद व उनकी पत्नी को गांव के ही रहने वाली पीआरडी जवान किशन राय तमंचा सटा कर मड़ई को हटाने की बात कह रहे है। ऐसा न करने पर उनके द्वारा दंपत्ति को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित गुलाब का कहना है कि सात वर्ष पूर्व उक्त जमीन का मैने बैनामा लिया था और उस पर मड़ई बना कर रहता हूं्। आरोपी जबरन मड़ई हटाने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़ित ने इस बाबत तहरीर थाने पर देने की बात कही है जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं वायरल वीडियो एसपी सुधीर सिंह के संज्ञान में भी आया तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें