आजमगढ़। रामलीला के मंच पर डांस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को मेंहनगर क्षेत्र में हो रही रामलीला का बताया जा रहा है। रामलीला के मंच पर पबार बालाओं से डांस कराए जाने के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। उन्होंने ऐसा करने वाली रामलीला कमेटी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। दो दिन पूर्व जीयनपुर क्षेत्र का भी इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने रामलीला कमेटी पर केस दर्ज किया था। संवाद