फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में अब भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के करीब 25 प्रतिशत से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों में अभी तक नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। इसके पीछे विभाग की लापरवाही व जन जागरूकता के अभाव की भी बात सामने आ रही है। जबकि, शासन के निर्देश पर जिले में एचएसआरपी लगवाने की अवधि समाप्त हो चुकी है। इन पर कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की तरफ से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इस दौरान पकड़े जाने वाले वाहनों का चालान काटने के बाद, पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके तहत एआरटीओ की टीम ने विगत कुछ दिनों में सौ से ज्यादा आम लोगों के वाहनों का चालान कर राजस्व भी वसूला है। लेकिन आश्चर्य कि बात यह है कि जिले में धड़ल्ले से सड़कों पर फर्राटा भर रहे 25 प्रतिशत से ज्यादा वाहन अभी भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे चल रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वाहन चाहे निजी हो या सरकारी सभी वाहनों के लिए एक समान नियम हैं। चेकिंग के दौरान जो भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें