फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुराने चौक पर यूरिनल के पास सब्जी विक्रेताओं का कब्जा

विज्ञापन
05 नगर पालिका बिलरियागंज क्षेत्र के पुराने चौक मूत्रालय में सब्जी विक्रेता का कब्जा। संवाद
विज्ञापन
बिलरियागंज। नगर पालिका बिलरियागंज क्षेत्र के पुराने चौक पर यूरिनल के पास सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। बाजार के व्यापारी और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने चौक क्षेत्र में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। दिनभर लोग खरीदारी के लिए आते हैं।नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से पुराने चौक स्थित इस मूत्रालय की जल्द मरम्मत कराकर इसे फिर से चालू कराने की मांग की है।बिलरियागंज नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका कार्यालय को जल्द ही निर्देश दिए जाएंगे। कार्यालय द्वारा शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें फिर से जनता के उपयोग के लिए खोलने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें