क्षेत्र के ग्रामसभा मियांपुर बासदेवा में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ संगीतमय दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया है। जिसके लिए रविवार को शिवमंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए डीह, काली आदि मंदिरों से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में काफी संख्या महिलाओं, बच्चियों और क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया। आचार्य स्वामी हरिहरनंद ने बताया कि यह कथा शाम सात बजे से रात 10 बजे तक प्रतिदिन चलेगी। कहा जाता है कि कथा सुनने और सुनाने से भारतीय संस्कृति के अनुसार रोग, ब्याधि, भूत, प्रेत, पिशाच आदि का नास होता है। किसान धन-धान्य से संपन्न होता है परिवार कुटुंब में शांति आती है। यही नहीं कथा सुनने से प्रेम भाव का संचार होता है लेकिन हम जिस लिए धरती पर जन्म लेते हैं उसी मूल से हम जीवन की भाग दौड़ में ईश्वर से दूरी बनाते चले जाते हैं। उसे पाने के लिए आप सभी कथा सुने और हम क्या है वह जाने।
इस मौके पर रमाशंकर सिंह, सुदर्शन सिंह, राणा सिंह, रामानुज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो