फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंडे का पैसा मांगने पर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा बाजार स्थित एक अंडे की दुकान पर मनबढ़ों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई तो वहीं दुकानदार को मारपीट कर घायल भी कर दिया गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाबत रौनापार थाने में चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

बरडीहा गांव निवासी जितेंद्र गांव में ही अंडा की दुकान खोल रखा है। बृहस्पतिवार की रात चार युवक दुकान पर पहुंचे और अंडा खाकर जाने लगे। जितेंद्र ने उन्हें रोक कर पैसा मांग दिया तो युवकों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया। मारपीट कर घायल करने के साथ ही उसके अंडे की दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाबत रौनापार थाने पर गांव के ही निलेश, सनी सिंह, बनियापार गांव निवासी राधे पटेल व गब्बर यादव के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें