आजमगढ़। कोरोना संक्रमण जिले में कंट्रोल में आता जा रहा है तो वहीं टीकाकरण की कवायद भी जोरशोर से चल रही है। स्वासथ्य महकमे द्वारा 45 प्लस व 18 प्लस के लिए अलग-अलग बूथ व लक्ष्य निर्धारित कर टीकाकरण कराया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि 45 प्लास के तहत बृहस्पतिवार को 46 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। इसके तहत 8000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था जिसके सापेक्ष 5026 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं 18 प्लस के लिए बृहस्पतिवार को भी 24 केंद्र स्थापित थे। 5800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 4342 लोगों ने टीकाकरण कराया।