फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत बच्चों का कराएं टीकाकरण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण चालू माह में अभियान चलाकर शत प्रतिशत किया जाए। इसके लिए गांव में स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम का सहयोग लिया जाए।उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में सघन मिशन इंद्रधनुष की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सितंबर में होने वाले टीकाकरण अभियान का एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाए। सभी डीसीपीएम अपडेटेड ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण कराएं तथा कंप्यूटर पर आंकड़ों को फीड कराएं। कहा कि प्रत्येक दिन ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग कराएं। डीएम ने कहा कि जिस क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत कम है, वहां पर लोगों को जागरूक करने के लिए कोटेदार एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से बैठक करें। कहा कि सभी एमओआईसी अंत्योदय कार्ड धारक की सूची लेकर शत प्रतिशत कार्ड बनाएं। मृतक व बाहर रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन ग्राम प्रधान से कराएं।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले एमओआईसी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत सहायकों से पंचायत भवनों में भी अंत्योदय कार्ड धारकों एवं बीओसी का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, अपर सीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, जिला विद्यालय निरीक्षक, आईसीडीएस, जिला पंचायत राज अधिकारी, एनपीसीसीएचएच के नोडल, अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें