फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन खारिज पर होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमतगढ़ विकास खंड के सुखमदत्त्नगर ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच में सोमवार को आरओ द्वारा कुछ कमियों के कारण एक प्रत्याशी का नामांकन कर दिया गया। इसके बाद प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने हंगाम शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर देर रात लोगों को शांत कराया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रिक्त पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी का कार्य सोमवार को समस्त विकास खंडों में संपन्न हुआ। इस दौरान सगड़ी तहसील के अजमगतगढ़ विकास खंड के सुखमदत्तनगर गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के दाखिल नामांकन पत्रों में एक प्रत्याशी का नामांकन आरओ द्वारा कमियों के कारण खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने ब्लाक परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ चंद्रशेखर यादव के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक प्रत्याशी और उसके समर्थकों को समझाकर मामले को शांत कराया। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि एक पक्ष द्वारा बिना किसी आधार के पर्चा खारिज किए जाने का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच में पाया गया कि उन्होंने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया था। इसके अलावा प्रपत्र 7 शपथ पत्र पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर नहीं है। इसकी वजह से उनके नामांकन को खारिज किया गया। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें