फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रबंध समिति के चुनाव में हंगामा, प्राचार्य को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम समाज इंटर काॅलेज जयनगर की प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान अराजक तत्वों ने प्राचार्य के साथ मारपीट की। इसके साथ ही उनके पास से 20 हजार रुपये और 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली। प्राचार्य का मोबाइल भी छीन लिया। प्राचार्य की तहरीर पर अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में प्राचार्य डॉ. बिजेंद्र राय ने बताया कि 18 अगस्त को विद्यालय में प्रबंध समिति का चुनाव था। वह अपने कार्यालय में बैठे थे। चुनाव इंटर काॅलेज में हो रहा था। तभी वर्तमान प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह ने उन्हें इंटर काॅलेज में बुलाया। उन्होंने प्रबंधक पद का पर्चा भरने और अन्य औपचारिकता पूरी करने का निर्देश दिया। उसी दौरान सतीश सिंह, पराग यादव, मिथिलेश पांडेय, संजय सिंह, रणजीत सिंह (चिल्लर सिंह) 10 लोगों के साथ पहुंचा। इन लोगों ने प्राचार्य के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल, सोने की चेन और 20 हजार रुपये छीन लिए। इस घटना में प्राचार्य के चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। एसपी के निर्देश पर मेंहनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें