फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: यूपी एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामियां को मऊ से पकड़ा, अपराधी पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Thu, 04 May 2023 06:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

देवगांव कोतवाली में दो अप्रैल 2023 को यूपी गैंगेस्टर एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें हरिकेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, सिंधू देवी, गायत्री देवी, निवासी सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर, प्यारे लाल निवासी गोडासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर रविंद्र सिंह निवास बेनुपुर थाना कोतवाली देवगांव को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध 25 हजार के ईनामियां अपराधी को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर मऊ जिले के गाजीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह चोरी व नकबजनी की घटनाओं को गैंग बना कर अंजाम देता था।

विज्ञापन

देवगांव कोतवाली में दो अप्रैल 2023 को यूपी गैंगेस्टर एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें हरिकेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, सिंधू देवी, गायत्री देवी, निवासी सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर, प्यारे लाल निवासी गोडासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर रविंद्र सिंह निवास बेनुपुर थाना कोतवाली देवगांव को नामजद किया गया था। इस गैंग का मुखिया हरिकेश सिंह था। जो नकबजनी व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। एसपी ने हरिकेश के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। यूपी एसटीएफ की टीम इन दिनों ईनाम घोषित अपराधियों की तलाश में मऊ जिले में चक्रमण कर रही थी। मंगलवार की देर शाम यूपी एसटीएफ को सूचना मिली कि मऊ जिले के गाजीपुर तिराहे पर 25 हजार का इनामियां हरिकेश मौजूद है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। हरिकेश पर 10 से अधिक मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है। पकड़ने वाली टीम में यूपी एसटीएफ के एसआई अतुल चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल नीरज पांडेय, सुशील सिंह, राम निवास शुक्ला, कांस्टेबल राजीव कुमार, चालक जैल सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें