उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके बाद इस तरह के मामले की प्रशासन निगरानी करेगा। आलम बदी ने कहा कि एक बार हमें याद है कि राष्ट्रपति भी वोट नहीं दे सके तो हम तो एक विधायक हैं। वहीं इस संबंध में एसडीएम ज्ञानचंद का कहना है कि इस मामले का उन्होंने परीक्षण कराया है।
उनका नाम पहले ही इस मतदाता सूची में नहीं था और दर्ज करने के लिए कोई आवेदन भी नहीं आया था। इसलिए उनका नाम नगर पालिका आजमगढ़ की सूची में दर्ज नहीं है। विधायक सगड़ी तहसील के बिंदवल के मूल निवासी हैं वहां के ग्राम पंचायत में उनका नाम दर्ज है। गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी दर्ज है। इसलिए नगर पालिका में उनका नाम दर्ज होने का सवाल ही नहीं है।