फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : छात्रों ने लिखी इबारत, प्रदेश टॉपर सूची में कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इसमें आजमगढ़ के छात्रों ने भी प्रदेश में मान बढ़ाया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रों ने प्रदेश की टॉपर सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। हाईस्कूल में 9वां व 10वां स्थान तो इंटर में आठवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर न सिर्फ उनके माता-पिता गौरवान्वित हैं बल्कि पूरा जिला झूम उठा है।
विज्ञापन

सरायमीर के प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज फरीदुनपुर संजरपुर के हाईस्कूल के छात्र अर्पित ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। वहीं श्रीमति विधेश्वरी इंटर कालेज शांतिनगर हमीरपुर के हाईस्कूल के छात्र ऋषभ 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं इटरमीडिएट में श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा के इंटर के छात्र गौरव प्रजापति ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। वहीं एमआरडी इंटर कालेज अंबारी के इंटर के छात्र सूर्यकांत सिंह ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। इससे जनपद में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें