फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तीन स्तर पर होगी निगरानी, नकल माफिया पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा केंद्रों की तीन स्तर पर निगरानी होगी। केंद्रों पर किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक से कुल 806 विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 97 अशासकीय सहायता प्राप्त, 683 वित्त विहीन और 26 राजकीय विद्यालय हैं। जिला समिति की संस्तुति के आधार पर परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 276 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज छह, 86 सहायता प्राप्त विद्यालय और 184 वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में कुल 1,77,711 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल 93521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें बालक 49352 व 44169 बालिका है। वहीं इंटरमीडिएट 84190 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें बालक 43700 और 40490 बालिका शामिल होंगे। पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। क्षेत्रीय अपर सचिव ने डीआईओएस से केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जानकारी मांगी है। ताकि सभी केंद्रों से जुड़कर वेब कास्ट से निगरानी की जा सके। केंद्राध्यक्षों की सूची भी मांगी गई है। पहले डीआईओएस और प्रदेश मुख्यालय स्तर पर निगरानी होती थी।


नकल रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इससे नकल माफिया कॉपियों को बदल नहीं पाएंगे। इस बार क्षेत्रीय कार्यालय से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। - मनोज कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें