फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 16 मार्च से तीन केंद्रों पर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन को त्रुटिरहित व समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार चार मूल्यांकन केंद्र नहीं बल्कि तीन मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी जो मूल्यांकन से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने तक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीख की घोषणा कर दी है। मूल्यांकन का काम 13 दिनों के भीतर समाप्त हो जाएगा। बोर्ड ने मूल्यांकन की पूरी तैयारी कर ली है। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन 16 मार्च, 2024 से शुरू हो जाएगा। मूल्यांकन का काम 16 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च, 2024 तक 13 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, 24 से 26 मार्च तक होली का पर्व होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बाधित रहेगा। 26 मार्च के बाद मूल्यांकन फिर से सुचारू रूप से शुरू होकर 31 मार्च तक पूरा होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि इस बार जिले में चार नहीं बल्कि तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें