बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर मंगलवार की भोर में बड़गहन गांव के पास एक वृद्ध का शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कवायद शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। देखने में लग रहा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हुई है। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। संवाद