फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सड़क किनारे मिठाई की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 03 Apr 2023 01:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के बेलईसा मंडी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में रविवार देर रात अनियंत्रित ट्रक घुस गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन हजारों का मुकसान हुआ। दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
 
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बेलईसा मंडी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में रविवार देर रात अनियंत्रित ट्रक घुस गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन हजारों का मुकसान हुआ। दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रानी की सराय थाना अंतर्गत बेलईसा मंडी में पवन मोदनवाल की मिठाई की दुकान है। रविवार रात लगभग 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में घुस गया। दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बगल में स्थित एक अन्य दुकान के बाहर लगा टीनशेड आदि भी टूट गया।

मंडी होने के नाते इस दुकान पर अक्सर ही भीड़-भाड़ होती है। रात का समय होने के चलते कोई नहीं था। घटना के बाद चालक और खलासी मौके पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। सोमवार सुबह रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान में घुसे ट्रक को बाहर निकलवाने की कवायद में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें