फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
मृतक मो. खुर्शीद (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सरायमीर। लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना अंतर्गत खुदादादपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक वाहन समेत फरार हो गया। सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी मौलवी फैज (63) खुदादादपुर गांव निवासी मो. खुर्शीद (55) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। खुदादादपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौलवी फैज व मो. खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। मो. खुर्शीद परिवार के साथ महाराष्ट्र प्रांत के भिवंडी में रहते थे। अभी एक सप्ताह पूर्व ही वह घर आए हुए थे। वहीं मौलवी फैज मदरसा इस्लाह सरायमीर में शिक्षक थे। वे पांच पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता थे।

मृतक मौलवी फैज (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें