फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार में सोमवार की अलसुबह गिट्टी भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी पटरी पर चल रहे लोग बाल-बाल बच गए। महाराजगंज के सिंधुरिया गांव निवासी मुकेश (40) ट्रेलर चलाते हैं। वह सोमवार की सुबह गिट्टी लेकर आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जीवली बाजार के पास पहुंचे वैसे ही ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सड़क पर गिट्टियां बिखर गईं। दूसरी पटरी पर आ रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें