सरायमीर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-गंभीरपुर मार्ग पर स्थित सिसवारा गांव के पास बुधवार को दिन में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक ट्राली के नीचे दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीदारगंज के इरना गोकुलपुर गांव निवासी जितेंद्र बिंद (24) पुत्र गंगा ट्रैक्टर-चालक है। बुधवार को दिन में वह कहीं मिट्टी गिरा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मार्टीनगंज-गंभीरपुर मार्ग पर सिसवारा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक जितेंद्र ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते और इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक बच्ची का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।