फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेेत्र के जोहपतपुर तिराहे पर रविवार को दिन में लगभग 11 बजे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बढ़या गांव निवासी कृपालधर द्विवेदी (60) रविवार की सुबह साइकिल से किसी काम के लिए महादेवपुर बाजार गए थे। बाजार से काम निपटा कर वह दिन में लगभग 11 बजे वापस घर लौट रहे थे। अभी वे जोहपतपुर तिराहे पर पहुंचे थे कि सेनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर कृपालधर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से मय वाहन भाग निकला और घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होने पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें