फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कार्पियो ने पीआरवी वैन में मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा के पास खड़ी पीआरवी वैन में सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। पीआरवी को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियों ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। घायल साइकिल सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पीआरवी वैन सवार तीन सिपाही घायल हो गए। स्कार्पियों की टक्कर से पीआरवी पोल से टकरा गई। इसके बाद स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों के साथ परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा के पास पीआरवी वैन खड़ी कर सिपाही ड्यूटी कर रहे थे। तभी छतवारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीआरवी वैन में जोरदार टक्कर मारी जिससे पीआरवी वैन पोल से जा टकराई। इस घटना में पीआरवी वैन में बैठे तीन सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो चालक भागने लगा तभी उसने सामने से आ रहे साइकिल सवार रामनगीना 34 पुत्र चंद्रभान निवासी जोरइनामी थाना सिधारी को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रामनगीना दवा लेकर घर वापस आ रहा था। मृतक परिवार का इकलौता सदस्य था जो मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो छोड़ चालक फरार हो गया। जिसे अपने कब्जे में लेकर पुलिस सिधारी थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें