फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कूबा इंटर कॉलेज मेहनाजपुर के पास बाइक से दो किशोर घर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी मेहनाजपुर ले जाया गया जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी कृष्णा गौतम (15) पुत्र राम नरायन राम जो अपनी मां गरिमा के साथ इटैली मेहनाजपुर में रूम लेकर रहता था। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाइक लेकर इटैली गांव निवासी आलोक कुमार (12) पुत्र संतोष कुमार के साथ घूमकर घर आ रहा था। जैसे ही कूबा इंटर कॉलेज मेहनाजपुर के सामने पहुंचा तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों खाई में जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर आनन-फानन सीएचसी मेहनाजपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं आलोक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन आलोक को वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें