फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के असिलाई बाग के पास सोमवार की शाम पांच बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला थाना के रकबा जलालपुर गांव निवासी प्रमोद राम 22 सोमवार की सुबह किसी काम से अंबेडकरनगर जिला गया था। शाम में वह अंबेडकरनगर जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत शेखवलिया गांव निवासी नागेंद्र राम 20 के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी दोनों असिलाई बाग के पास ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में प्रमोद राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नागेंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक तीन बहन व दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें