जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित सरायमोहन गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क किनारे रखी गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। इस घटना में आटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसेरवा गांव निवासी 45 वर्षीय रामू गोड़ पुत्र जयराम समेत गांव के कई लोग गांव के हीरा गोड़ के दामाद बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी की ईलाज के दौरान मौत होने की सूचना पर यह लोग टैंपो में बैठ कर जा रहे थे। सरायमोहन गांव के निकट सड़क के किनारे गिट्टी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रामू नीचे दब गया। स्थानीय लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और सभी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ठेकमा ले गए। जहां डाक्टर द्वारा रामू को मृत घोषित कर दिया गया। वही गांव के हीरा, मिठाई, विनोद समेत चार लोगों का ईलाज किया। मृतक की पत्नी पार्वती देवी, चार पुत्री और दो पुत्रों समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। जिरिकपुर बाजार में वाहनों का पंचर बना कर जीवन यापन करता था।