फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में दो बाइकों और डिवाइडर में टक्कर मार दुकान में घुसा बेकाबू डंपर, तीन घायल

Fri, 17 Mar 2023 04:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बा में शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। तेज रफ्तार डंपर दो बाइक और डिवाइडर में टक्कर मारने के बाद एक दुकान में जा घुसा।  हादसे में दुकानदार और डंपर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुकान में घुसा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बा में शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। तेज रफ्तार डंपर दो बाइक और डिवाइडर में टक्कर मारने के बाद एक दुकान में जा घुसा।  हादसे में दुकानदार और डंपर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं दुकान में रखा लाखों का सामान नष्ट हो गया। घायलों को पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव निवासी सर्वजीत यादव डंपर चालक है। शुक्रवार को वह डंपर लेकर वाराणसी के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था।  रानी की सराय कस्बा में निजामाबाद मोड़ पर उसने सबसे पहले एक बाइक में टक्कर मारी। बाइक सवार नीतीश कुमार (32) निवासी ओहदपुर थाना सरायमीर घायल हो गया।

कई लोगों ने भागकर जान बचाई

इसके बाद अन्य बाइक में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में टकरा कर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गया। घटना में डंपर चालक सर्वजीत के साथ ही दुकानदार जय किशन जायसवाल (37) निवासी राजागली कस्बा रानी की सराय घायल हो गया। कई लोगों ने भागकर जान बचाई।

Trending Videos

डंपर घुसने से दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं दुकानदार का लाखों में नुकसान भी हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें