रानी की सराय। स्टेशन मोड़ स्थित मोबाइल की एक दुकान से उच्चका दो माबाइल लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।
रानी की सराय कस्बा निवासी अमित जायसवाल की स्टेशन मोड़ पर मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम एक युवक मोबाइल लेने के लिए दुकान पर पहुंचा। उसने कई मोबाइल देखे और दाम पूछ कर रख दे रहा था। उसी दौरान मोबाइल लेने आया युवक काउंटर पर से दो मोबाइल को उठा कर देख रहा था और अचानक ही उसे लेकर भाग गया। दुकानदार जब तक बाहर आकर उसका पीछा करता तब तक वह अंधेरे का लाभ उठाते हुए सोनवार मोड़ की तरफ भाग निकलने में सफल रहा। पूरा घटनाक्रम अमित के दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने सीसी टीवी फुटेज के साथ थाने पर शुक्रवार को तहरीर दी।