अंबारी। माहुल नगर के पवई रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा के जनरेटर में सोमवार दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे बैंक में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची माहुल चौकी की पुलिस और अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
माहुल स्थित यूनियन बैंक की शाखा के बाहर विद्युत की निर्बाध बहाली के लिए जनरेटर लगाया गया है। तेज हवा के कारण माहुल की विद्युत कटने के कारण जनरेटर के सहारे बैंक का कार्य किया जा रहा था। इतने में उसमें आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। जिससे बैंक में अफरातफरी मच गई और बैंक कर्मियों के साथ ही साथ ग्राहक भी बैंक से निकल कर इधर उधर भागने लगे।
बैंक में आग लगने की सूचना पर माहुल चौकी इंचार्ज शिव सागर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना अग्निशमन दल को दिया। अग्नि शमन दल के आने के बाद आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।त ब जाकर लोगो ने राहत की सांस लिया। इस घटना में करीब पांच लाख की छति हुई है, पर गनीमत यह रही कि बैंक के अन्य उपकरणों का कोई नुकसान नहीं हुआ।