फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लखनऊ में जिले के दो युवकों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो युवकों की लखनऊ हज हाउस के पास रविवार की तड़के हादसे में मौत हो गई। दोनों अपने परिजनों को हज यात्रा पर रवाना करने आए थे। दोनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी मुहल्ले के रहने वाले थे। पुरारानी मुहल्ला निवासी मो. आसिफ (28) के पिता जहीरूल हसन व फिरोज अनवर (45) की मां शरीफुलनिसा हज यात्रा पर जा रहे थे। रविवार को इनकी फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से थी। आसिफ व फिरोज इन्हें लेकर शनिवार को ही लखनऊ गए थे। हज हाउस में परिजनों को छोड़कर दोनों हज हाउस के बाहर खड़ी कार में बैठे थे। इसी दौरान तीन बजे तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। आसिफ व फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। आसिफ अविवाहित था और उसके तीन भाई व चार बहनें हैं। फिरोज दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। सूचना मिलते ही दोनों परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें